हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के अंतर्गत 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 3306 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है इस भर्ती प्रक्रिया में स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर और ग्रुप डी कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों को शामिल किया गया है।
जो लोग हाई कोर्ट ग्रुप डी की तयारी कर रहे है वो इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते है वो इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़े।
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए आवेदन के लिए मुख्य डेट आपको नीचे दी गई तालिका में मिल जायेगी, यदि इस जानकारी में कोई अपडेट होगा तो आपको हमारे व्हाट्सएप चैनल पर सूचित कर दिया जाएगा
सूचनाएं | तारीख |
---|---|
ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी | 27 सितंबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 04 अक्टूबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अक्टूबर 2024 |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां देखे |
टेलीग्राम चैनल | Join Now |
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती में पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार खाली पदों का विवरण नीचे दी गई टेबल में विवरण दिया गया है हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती के लिए कुल खाली पदों की संख्या 3306 है बाकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है-
पद का नाम | खाली पद |
---|---|
हिंदी स्टेनोग्राफर | 517 |
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर | 66 |
जूनियर असिस्टेंट | 1054 |
ड्राइवर | 30 |
ग्रुप डी पद | 1639 |
कुल पद | 3306 |
Read Also- REET Level 1 Notes PDF Download – Free Study Material for Preparation
इस उपर दी गई टेबल में हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के अंतर्गत पदों के अनुसार सभी रिक्तियों का विवरण दिया गया है, जो विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई हैं।
हाई कोर्ट ग्रुप डी पदों के लिए योग्यता
हाई कोर्ट ग्रुप डी पदों के लिए योग्यता इसे दी गई टेबल में निर्धारित की गई है नीचे दी गई टेबल के अंदर ऑफिशल नोटिफिकेशन मेंदिये गए पदों के अनुसार योग्यता का वीवरण दिया गया है
पद का नाम | योग्यता |
---|---|
हिंदी स्टेनोग्राफर | स्नातक और टाइपिंग(30 Word प्रति मिनट) |
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर | स्नातक और टाइपिंग(30 Word प्रति मिनट) |
जूनियर असिस्टेंट | इंटरमीडिएट और टाइपिंग(30 Word प्रति मिनट) |
ड्राइवर | हाई स्कूल और 3 साल पुराना ड्राइविंग लाइसेंस |
ग्रुप डी पद | सभी पदों के लिए अलग अलग- ट्यूबवेल ऑपरेटर: 10+2, ITI प्रोसेस सर्वर: 10+2 चपरासी: 10वी पास स्वीपर: 6वी पास |
हाई कोर्ट ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा और छूट
हाई कोर्ट ग्रुप डी के अभ्यरथी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है आयु की गणना एक निर्धारित तिथि 01 जुलाई 2024 के अनुसार होगी अधितकम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
Read Also- बिहार मे पंचायत सचिव जी बनने का मौका, 393 पदों पर निकली भर्ती
आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑफिशल नोटिस एप्लीकेशन भी देख सकते हैं।
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के आवेदन शुल्क का विवरण
Category | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (General) | ₹800 – ₹950 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹800 – ₹950 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | ₹800 – ₹950 |
अनुसूचित जाति (SC) | ₹600 – ₹750 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹600 – ₹750 |
दिव्यांग (PWD) | ₹600 – ₹750 |
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया
हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा:
- भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और संबंधित विषयों के प्रश्न होंगे।
- कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट):
- जिन पदों के लिए तकनीकी कौशल की आवश्यकता है, उनके लिए अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट देना होगा। उदाहरण के लिए, स्टेनोग्राफर और ड्राइवर पदों के लिए अलग-अलग कौशल परीक्षण होंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन):
- सफल अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।